भारत

डीजे साउंड मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया,12 बजे के बाद बज रहा था DJ

Tara Tandi
14 Dec 2023 3:43 PM IST
डीजे साउंड मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया,12 बजे के बाद बज रहा था DJ
x

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव माजरा खुर्द में बख्तावर की ढाणी में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने पर पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया है और डीजे साउंड के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने डीसी के आदेशों की अवहेलना की है. रात 12 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर महेंद्रगढ़ सिटी थाना पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महेंद्रगढ़ सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ सिटी थाना पुलिस टीम रात के समय माजरा चुंगी पर गश्त पर थी.

तभी माजरा खुर्द की ओर से बख्तावर की ढाणी की ओर से डीजे की तेज आवाज सुनाई दी। तेज आवाज में डीजे बजने की आवाज सुनकर पुलिस टीम गांव माजरा खुर्द की बख्तावर की ढाणी में पहुंची। वहां एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी. जिसमें चार बड़े स्पीकर से डीजे बज रहा था। पिकअप गाड़ी के अंदर बैठा एक व्यक्ति अपने लैपटॉप से तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। हमने उसे काबू कर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम दीपक बताया. जो कि जिला रेवाडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story