भारत

ट्रेन में अश्लील इशारे करने का आरोप, DFO पर केस दर्ज

jantaserishta.com
24 Aug 2026 10:25 AM IST
ट्रेन में अश्लील इशारे करने का आरोप, DFO पर केस दर्ज
x
जानें पूरा मामला.
कासरगोड: केरल के कासरगोड में ट्रेन के अंदर महिला यात्रियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कासरगोड के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) जोस मैथ्यू के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
कासरगोड रेलवे पुलिस के मुताबिक घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार चेरुपूझा निवासी जोस मैथ्यू तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली ओखा एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उन पर महिला यात्रियों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने और अश्लील इशारे करने के आरोप लगे.
FIR के मुताबिक ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस संबंध में रेलवे पुलिस को सूचना दी. ट्रेन जब 22 अगस्त की तड़के कासरगोड रेलवे स्टेशन पहुंची, तो रेलवे पुलिस ने मैथ्यू को रोक लिया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बाद में नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया. पुलिस ने जोस मैथ्यू के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 119(a) के तहत मामला दर्ज किया है. यह धारा सार्वजनिक स्थान पर यौन इशारे करने या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य से संबंधित है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटनास्थल और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के अगले चरण में DFO जोस मैथ्यू से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story