CM चन्नी और कांग्रेस कैंडिडेट सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ केस दर्ज

चंडीगढ़. पंजाब में 18 फरवरी को पूरी तरह से प्रचार-प्रसार बंद हो गया है। क्योंकि अब दो दिन बाद ही 20 फरवरी को सूबे की नई सरकार चुनने के लिए जनता वोट डालेगी। लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (cm charanjit singh channi) मुश्किलों में फंस गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने सीएमऔर मनसा से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धू मूसेवाला (ongress candidate sidhu moose wala) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनो पर आरोप है कि चुनाव प्रचार की समयसीमा खत्म होने के बाद भी प्रचार करते रहे। पंजाब में कल शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद होना था। लेकिन इसके बावजूद भी चन्नी ने मूसेवाला के पक्ष में प्रचार किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





