भारत

बीजेपी के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Nil dhankar
30 Jan 2022 8:26 AM IST
बीजेपी के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप
x
ब्रेकिंग

मथुरा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की मथुरा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने जब उनकी गाड़ी को जांच के लिए रोका तो वह पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगीं जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए शर्मा को गाड़ी रोकने का इशारा किया था लेकिन इस पर जिलाध्यक्ष गुस्सा हो गईं और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने लगीं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ स्टैटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Next Story