भारत
एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर दर्ज केस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा, शिकायतकर्ता को लौटाएंगी 2.75 करोड़
jantaserishta.com
9 March 2024 5:47 PM IST

x
फाइल फोटो
जानें पूरा मामला.
रांची: चेक बाउंस के मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची में चल रहा केस शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझ गया। अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच अदालत की मध्यस्थता में समझौता हो गया।
इसके तहत फिल्म अभिनेत्री शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को पांच किस्तों में 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान करने पर सहमत हो गईं। उनकी ओर से पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये का चेक शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।
रांची में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने दोनों पक्ष से बात की। समझौते के मुताबिक अमीषा दूसरी किस्त में 50 लाख, तीसरी में 70 लाख, चौथी में 62 लाख और अंतिम किस्त में 31 जुलाई 2024 को 62 लाख रुपए का भुगतान करेंगी। इसके चेक भी उनकी ओर से दे दिए गए।
यह मामला वर्ष 2018 का है। रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे 2.50 करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर भी अजय सिंह से 2.50 करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप लगाया गया था।
दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में 2.50 करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इस मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी हुआ था। इसके बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। वारंट जारी होने के बाद बीते साल 19 जून को उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।
Tagsचेक बाउंसअभिनेत्री अमीषा पटेलअमीषा पटेलराष्ट्रीय लोक अदालतCheck BounceActress Ameesha PatelAmeesha PatelRashtriya Lok Adalat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





