भारत
छात्र की मौत मामले में कुलपति, प्रभारी समेत 7 पर केस दर्ज, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 March 2024 2:51 PM IST

x
छात्र की मौत मामले में कुलपति, प्रभारी समेत 7 पर केस दर्ज
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को एक छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में गीतम यूनिवर्सिटी के कुलपति और सुरक्षा प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक के पिता की शिकायत पर डोड्डाबल्लापुर ग्रामीण थाने में आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है।आंध्र प्रदेश के कुरनूल निवासी दसारी ब्रम्हसाई रेड्डी बी.टेक का छात्र था। उसकी मंगलवार रात यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।
मृतक छात्र प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। डिनर के बाद वह छठी मंजिल पर गया था। अभी साफ नहीं हुआ है कि छात्र की मौत दुर्घटना थी या कुछ और। शुरुआती जांच में सामने आया है छठी मंजिल पर खिड़की के पास की जगह फिसलन वाली नहीं थी।
परिजनों का कहना है कि छात्र किसी तनाव में नहीं था और उसने रैगिंग की शिकायत भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार महीने में यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत की यह तीसरी घटना है। नवंबर 2023 में एक विदेशी छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी और 6 फरवरी को एक छात्र ट्रेन के नीचे आ गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





