
x
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत के परिवार को उनके सरकार विरोधी अभियान के लिए उड़ाने की धमकी भरा फोन आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। भैराकलां पुलिस स्टेशन के एसएचओ अक्षय शर्मा ने कहा, केस दर्ज कर आरोपी की पहचान की जा रही है। बीकेयू प्रवक्ता के भतीजे गौरव टिकैत को बुधवार रात फोन आया था। संगठन के प्रमुख नरेश टिकैत के बेटे गौरव ने कहा, शुरू में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और फोन काट दिया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद उस व्यक्ति के फिर से कॉल करने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और केस दर्ज कराया।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसटिकैत परिवारधमकी भरा फोनफोनMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceTikait familythreatening phone call
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





