भारत
दहेज के लिए दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोप में 8 पर केस, घर से निकाला
jantaserishta.com
26 March 2023 8:51 AM IST

x
महिला ने दावा किया कि शादी के तुरंत बाद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीलीभीत (आईएएनएस)| दहेज के लिए 22 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करने, दुष्कर्म करने और उसे घर से निकाल देने के आरोप में एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी 12 मई, 2022 को हुई थी। उसके पिता ने उसकी शादी पर 35 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, लेकिन उसका पति और ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और 20 लाख रुपये की मांग की।
महिला ने दावा किया कि शादी के तुरंत बाद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
25 जून को जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे तो उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटने पर जब उसने अपने पति और सास को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा।
महिला ने दावा किया कि उन्होंने गला घोंट कर उसे मारने का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली।
बाद में परिजनों ने उसके 10 लाख रुपये के जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया।
सुनगढ़ी थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tagsपीलीभीतपीलीभीत न्यूज़पीलीभीत पुलिसदुष्कर्मप्रताड़नादहेजpilibhitpilibhit newspilibhit policerapeharassmentdowry
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





