भारत
भागवताचार्यों पर केस से भड़का यादव समाज, हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव
Shantanu Roy
26 Jun 2025 4:16 PM IST

x
बड़ी खबर
Etawah. इटावा। बकेवर क्षेत्र के दांदरपुर गांव में भागवताचार्यों के साथ जातिगत दुर्व्यवहार के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कथित तौर पर गैर-ब्राह्मण होने के कारण अपमानित हुए यादव और जाटव जाति के आचार्यों पर ही अब केस दर्ज होने से यादव समाज में भारी आक्रोश फैल गया। गुरुवार को तीन सौ से अधिक यादव समाज के कार्यकर्ताओं ने बकेवर थाने के सामने जोरदार नारेबाजी की और कानपुर-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख भरथना, लवेदी, ऊसराहार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ता वहां से निकलकर घटनास्थल दांदरपुर गांव की ओर बढ़ गए।
गांव के बाहर लुधियानी-निबाड़ीकला मार्ग पर पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई और बाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इससे पहले वायरल वीडियो में आचार्यों की चोटी काटने, सिर मुंडवाने, महिला द्वारा पेशाब छिड़कने और नाक रगड़वाने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, अब यजमान महिला ने ही आचार्यों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।
Tagsइटावा बवालभागवताचार्य विवादयादव समाज प्रदर्शनपुलिस पर पथरावदांदरपुर जातीय हिंसाइटावा हिंसायादव समाज आंदोलनपुलिस कार्रवाईजातिगत विवादबकेवर थानाउत्तर प्रदेश न्यूजEtawah riotBhagwatcharya disputeYadav community demonstrationstone pelting on policeDandarpur caste violenceEtawah violenceYadav community movementpolice actioncaste disputeBakewar police stationUttar Pradesh news
Next Story





