भारत

महिला के साथ सड़क पर मारपीट और कार से घसीटने का मामला, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

jantaserishta.com
3 May 2022 10:21 PM IST
महिला के साथ सड़क पर मारपीट और कार से घसीटने का मामला, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
x
पढ़े पूरी खबर

राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट और कार से घसीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला जब इस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां भी पुलिस कर्मियों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद तीन पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला 29 अप्रैल की रात हौज खास विलेज से लौट रही थी, उसी दौरान ओखला के पास दो कार स्कॉर्पियो और बलेनो के ड्राइवर आपस में लड़ाई कर रहे थे और यह महिला एक प्राइवेट कैब में मौजूद थी। कुछ ही देर में पहले से झगड़ा कर रहे हैं बलेनो कार संख्या HR51CC0316 के ड्राइवर की महिला के कैब ड्राइवर से भी लड़ाई हो गई।
इस बीच, जब महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बलेनो कार सवार शख्स ने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला जब गुस्से में उसकी कार के पास पहुंची तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी थोड़ी दूर तक महिला को अपनी कार से घसीटता हुआ ले गया और फरार हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में बलेनो कार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि इस घटना के बाद पीड़ित महिला कालकाजी थाने में अपनी शिकायत लिखवाने पहुंची तब वहां पुलिस कर्मियों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। महिला का आरोप है वहां एक महिला कॉन्स्टेबल, एक सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल ने उसके साथ जमकर मारपीट की और सुबह 4:00 बजे उसे थाने से बाहर निकाल दिया।
अगले दिन महिला कालकाजी थाने गई तो उसको बताया गया कि उसका जो पहला झगड़ा हुआ था वह इलाका अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद महिला ने वहां जाकर बलेनो कार ड्राइवर के खिलाफ शिकायत करवाई और साथ ही कालकाजी थाने में जो उसके साथ बदसलूकी हुई उसकी शिकायत भी लिखवाई। इस महिला की शिकायत पर कालकाजी थाने के एक सब इंस्पेक्टर 1 हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story