भारत
महिला और कैब ड्राइवर की मौत का मामला: 3 साल के बच्चे के बयान से जांच में आया नया मोड़
jantaserishta.com
12 Jun 2026 3:30 PM IST

x
चौंकाने वाला खुलासा.
ठाणे: महाराष्ट्र के बदलापुर में महिला और कैब ड्राइवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना के समय महिला का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था, जिसके बयान ने मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है।
ठाणे के बदलापुर शहर के जिवेली गांव में पिछले दिन एक महिला और ओला कैब ड्राइवर के शव मिले थे, जिससे सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पूछताछ में महिला के तीन वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि "ड्राइवर काका (कैब ड्राइवर) ने मेरी मां की हत्या की।" बच्चे के इस बयान के बाद पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि, इसके बाद ओला चालक की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।
डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कर जांच पूरे मामले की शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, मृत महिला जिवेली गांव की निवासी थीं, जबकि उनके पति घाटकोपर में चाय का व्यवसाय करते हैं।
महिला और कैब ड्राइवर के बीच क्या संबंध थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं और इस दोहरे मौतकांड के पीछे की असली वजह क्या है, इन अलग-अलग पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।
डीसीपी सचिन गोरे ने कहा, "हम तकनीकी डेटा और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। मामले की जांच डबल मर्डर के नजरिए से की जा रही है। हम बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।" हालांकि, इस सनसनीखेज घटना से बदलापुर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





