भारत
जेल में अनंत सिंह समर्थकों के हंगामे के मामले ने पकड़ा तूल, कई कैदी भेजे जाएंगे दूसरी जेल
jantaserishta.com
17 July 2023 1:00 PM IST

x
पूरे मामले की जांच का निर्देश जेल पुलिस महानिरीक्षक को दिया गया है वहीं इस मामले में चिन्हित 31 कैदियों को दूसरे जेल भेजने की भी कारवाई शुरू कर दी गई है।
पटना: पटना के बेऊर जेल में पूर्व विधायक अनंत सिंह के 'वार्ड के खुला रहने' के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा हंगामा और मारपीट करने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। पूरे मामले की जांच का निर्देश जेल पुलिस महानिरीक्षक को दिया गया है वहीं इस मामले में चिन्हित 31 कैदियों को दूसरे जेल भेजने की भी कारवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जाता है कि अनंत सिंह के वार्ड के गेट को खुला छोड़ने और उनकी हत्या की आशंका को लेकर उनके समर्थकों ने जम कर हंगामा किया और कक्षपालों और सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी। इस दौरान जेल में भगदड़ मच गई। बताया गया कि वार्ड खुला छोड़ने वाले कक्षपाल को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 30 से अधिक कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है तथा 31 कैदियों को चिन्हित किया गया हैं, जिन्हे अन्य जेलों में भेजे जाने की कारवाई शुरू की गई है। इस बीच, बेऊर जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सिंह बेउर केंद्रीय कारागार में है। पिछले साल पटना की एक अदालत ने उन्हें एक मामले 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी थी।
यह मामला पुलिस को उसके आधिकारिक आवास से छह राइफल मैगजीन सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए जाने से जुड़ा है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी फिलहाल मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक हैं।
Tagsबेऊर जेलअनंत सिंह समर्थकअनंत सिंहबिहारबिहार न्यूज़Beur JailAnant Singh SupporterAnant SinghBiharBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





