भारत

स्कूल जाने निकली थीं...तीन गुमशुदा बच्चियों का मामला, SP ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
11 April 2025 3:56 PM IST
स्कूल जाने निकली थीं...तीन गुमशुदा बच्चियों का मामला, SP ने दी बड़ी जानकारी
x
देखें वीडियो.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन गुमशुदा बच्चियों का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने दो की तलाश कर ली है। ये तीनों बहनें हैं, जो गुरुवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं और उसके बाद लौटकर नहीं आईं। काफी ढूंढने के बाद उनके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दो बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है। एक अभी नहीं मिली, जिसकी तलाश जारी है।
एसपी साउथ बरेली की अंशिका वर्मा ने बताया कि
थाना
अलीगंज में वादी द्वारा एक सूचना दी गई कि उनकी तीन बेटियां, जिनकी उम्र क्रमशः 10, 13 और 16 वर्ष है, वह तीनों अपने स्कूल परीक्षाफल लेने के पश्चात गायब हो गई हैं। घर नहीं पहुंची हैं। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छह टीमों का गठन किया गया है। यह संकेत मिला था कि तीनों ने लखनऊ का रुख किया है। इसमें कई टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही थीं। आज सफलतापूर्वक दो बालिकाओं को रिकवर कर लिया गया है। तीसरी बच्ची को ढूंढा जा रहा है। इसमें विधिक कार्यवाही जारी है।
परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह यह लड़कियां स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन जब वह वापस नहीं आईं तो परिवार वालों ने चिंता जताई। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्चियों का कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने टीमों का गठन करके दो बच्चियों को ढूंढ निकाला है। तीसरी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीनों बच्चियों के कपड़े और हुलिए की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है, ताकि उनकी पहचान में आसानी हो सके। पुलिस की टीमें बच्चियों की तलाश में जुटी रही। स्कूल और घर के बीच पड़ने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई। गांव और आस-पास के इलाकों में भी छानबीन की गई।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो विभिन्न नंबरों पर जानकारी दें। काफी अभियान चलाने के बाद दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल ढूंढ लिया है। अभी एक बच्ची लापता है, उसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story