भारत
BIG BREAKING: भाजपा सांसद को धमकी देने का मामला सामने आया, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
17 Jan 2023 8:41 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गोली से उड़ाने की धमकी मिली है.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बीजेपी सांसद विनोद सोनकर और उनके भांजे को जान से मारने की धमकी मिली है. विनोद सोनकर के भांजे आलोक प्रकाश ने मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते सांसद विनोद सोनकर और उनके भांजे को गोली से उड़ाने की धमकी मिली है.
आलोक प्रकाश की शिकायत पर नवाबगंज थाने में उदय प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आलोक ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी बीच उदय प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं और धमकी दी कि वह 5 राउंड गोली आलोक पर और 8 राउंड गोली उनके मामा सांसद कौशांबी विनोद सोनकर पर उतार देगा. इतना ही नहीं आलोक के मुताबिक, उदय ने कहा कि वह दोनों लोगों की सारी नेतागिरी भी उतार देगा.
आलोक ने शिकायत में कहा, जब वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो उदय ने धमकी दी कि वह बाहर नहीं छोड़ेगा. आलोक ने शिकायत में पुलिस से अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए. आलोक ने बताया कि वह HDFC लाइफ में काम करता है, वहीं आरोपी उदय प्रताप सिंह मैक्स बूपा हेल्थ केयर कंपनी में क्लस्टर हेड है. दोनों कि कंपनियां अलग अलग हैं, लेकिन काम का स्वभाव लगभग एक है. ऐसे में ईर्ष्या की वजह से शराब के नशे में उदय प्रताप सिंह ने गाली गलौज की और धमकी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





