भारत

भाजपा महिला विधायक पर चोरी का मामला दर्ज, जानें पूरा केस

jantaserishta.com
24 Jan 2023 1:30 PM IST
भाजपा महिला विधायक पर चोरी का मामला दर्ज, जानें पूरा केस
x
विधायक ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह प्रिंसिपल के साथ कॉलेज में मौजूद थीं।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विधायक पर अपने समर्थकों के साथ एक कॉलेज परिसर में घुसने और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य अभय कांत तिवारी ने वर्मा समेत 25 लोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।
पुलिस को दिए बयान में तिवारी ने दावा किया कि वह 17 जनवरी को एक केस के वकील से मिलने पटना गए थे और चार्ज दूसरे फैकल्टी विवेक पाठक को दिया गया था।
तिवारी ने एफआईआर में कहा, "मुझे बताया गया कि नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा के नेतृत्व में लोगों का एक ग्रुप कॉलेज परिसर में दाखिल हुआ। चूंकि वे बड़ी संख्या में थे, विवेक पाठक अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज से भाग निकले। वर्मा के समर्थक हर कमरे में घुस गए, अलमारी तोड़ दी और कीमती दस्तावेज ले गए।
संपर्क करने पर, रश्मि वर्मा ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह प्रिंसिपल अभय कांत तिवारी के साथ कॉलेज में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं निर्वाचन क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाएं कर रही हूं, वे मुझ पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story