भारत

OMG! 50 लाख से ज्यादा की चोरी का मामला, ऐसे हुआ सॉल्व

jantaserishta.com
15 Jan 2023 1:13 PM IST
OMG! 50 लाख से ज्यादा की चोरी का मामला, ऐसे हुआ सॉल्व
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मिनरल वाटर की खाली बोतलों की मदद से सुलझा लिया है.
नई दिल्ली: पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गोदाम से 99.44 लाख रुपये के कपड़ों की चोरी के मामले को वहां मिली मिनरल वाटर की खाली बोतलों की मदद से सुलझा लिया है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. भिवंडी जोन के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धावले ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि चोरी 8 जनवरी को भिवंडी शहर में स्थित गोदाम में हुई थी, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस जांच दल ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं सहित विभिन्न सुरागों पर काम किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपराध स्थल पर मिनरल वाटर की खाली बोतलें और चिप्स के पैकेट भी मिले.
दरअसल, गोदाम में मिली पानी की बोतलों पर लगे लेबल आसपास के एक होटल में पानी की बोतलों पर लगे लेबल से मेल खा रहे थे. अधिकारी ने कहा कि इसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और फुटेज में एक व्यक्ति को होटल से पानी की बोतलें खरीदते देखा. उन्होंने बताया कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले इस चोर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तलाशी ली और गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के कपड़ों का पूरा स्टॉक बरामद कर लिया.
बता दें कि सीसीटीवी की मदद से अक्सर चोरी जैसे केस को सुलझाया जाता रहा है. दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में महंगी और बेहद सुरक्षित कॉलोनी DLF किंग्स कोर्ट में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर में चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया थी. फ्लैट से चोर महंगी घड़ियां, मोबाइल, गहने, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और नकदी लेकर चोर फरार हो गए. आरोपी दीवार कूदकर किंग्स कोर्ट में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए.
इस मामले की जांच के लिए चितरंजन पार्क पुलिस थाने के एसएचओ रितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई, जिन्होंने महज 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी की मदद से इस हाई प्रोफाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शोएब उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story