भारत

साउथ एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न का मामला, आया ये नया अपडेट

jantaserishta.com
17 May 2022 9:36 AM IST
साउथ एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न का मामला, आया ये नया अपडेट
x

कोच्चि: केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दिलीप के दोस्त और एक होटल मालिक सरथ जी नायर को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि नायर को उत्पीड़न के मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

फिल्म निर्देशक बाल चंद्रकुमार द्वारा जांच दल को दिए गए एक बयान के आधार पर दल को संदेह है कि नायर वही वीआईपी हैं, जो मामले में जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर दिलीप के घर आया था.
बता दें, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री को कथित तौर पर कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था. आरोप है कि उसकी कार में दो घंटे तक उसका यौन उत्पीड़न किया था. आरोपी 17 फरवरी, 2017 की रात को जबरन वाहन में घुसे और बाद में व्यस्त क्षेत्र में फरार हो गए. कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना को फिल्माया था.
मामले में 10 आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया था. दिलीप को बाद में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. अभिनेता और नायर सहित पांच अन्य पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story