दफ्तर से 38 लाख की लूट का मामला, अपना ही निकला दगाबाज, 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 38 लाख रुपए लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अहियापुर में 6 दिनों पहले लूट की घटना हुई थी। इस कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने कांड का परत दर पर राज खोलकर रख दिया है। लूटे गए 38 लाख में से 30 लाख रुपए बरामद कर लिया है। लूट में फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की साजिश सामने आई है।
आरोपी के मोतिहारी स्थित ससुराल से रुपए बरामद किए गए हैं। अब तक मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद कर ली गई है। एक अपराधी के नेपाल भाग जाने के कारण आठ लाख रुपए बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस टीम देर रात से ही लगातार मोतिहारी और बेतिया इलाके में छापेमारी कर रही है। बीते 6 दिसंबर की रात 2 अपराधियों ने हथियार के बल पर भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी के शहबाजपुर स्थित शाखा में लूटपाट की थी।
इस बड़े लूट कांड की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनी का एक कर्मी ही था।वह वैशाली जिले के गोरौल इलाके का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के मेन गेट से लेकर ऑफिस के लाकर तक को कर्मियों ने खुला छोड़ दिया था। बाइक से पहुंचे दो अपराधी आसानी से माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर लूटपाट की थी। कार्यालय में मौजूद 6 कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।
लूट पाट के दौरान तीन फाइनेंस कर्मियों का मोबाइल भी अपराधियों ने छीन लिया था। जिसका अंतिम लोकेशन पूर्वी चंपारण में मिला था। इसी आधार पर पुलिस टीम लगातार पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी कर रही थी। कर्मियों के मोबाइल कॉल को खंगाला गया तो अपराधियों का सुराग मिल गया। इस तरह रुपए बरामद की करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






