व्यापारी से लूट का मामला: एक और बदमाश पकड़ाया, अब तक 52 लाख बरामद

गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5 दिसंबर को व्यापारी से हुई लूट की रकम से 19.50 लाख बरामद किए गए हैं।
सोमवार सुबह भी 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और उनके पास से 32.50 लाख बरामद हुए थे। इस लूट में कुल 52 लाख की रकम अब तक बरामद हो चुकी है और तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया। इसने अपने अन्य साथियों के साथ 5 तारीख में कविनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली के 5 तारीख में व्यापारी नितिन से लूट करने वाला मुख्य आरोपी कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर क्षेत्र में है। गाजियाबाद की स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार भागने लगा साथ ही उसने पुलिस पर गोली चलाई।
अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रवीर उर्फ कलुआ जाट बताया है। पुलिस को उसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए और चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल मिली है।
इसके दो साथी सौरभ सिरोही और नितिन शर्मा को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था। जिनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में नितिन शर्मा के गोली भी लगी थी। इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए थे। अब तक की कुल रकम की बरामदगी 52 लाख की हो चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






