भारत

स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामल, मनचलों ने भाई की जमकर पिटाई

Admin2
5 Aug 2022 3:30 PM GMT
स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामल, मनचलों ने भाई की जमकर पिटाई
x

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिसके बाद लड़की के भाई ने मनचलों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मनचलों ने भाई की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद घायल भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल, यह मामला मुंगेर के पुराबसाराय ओपी क्षेत्र के मिन्नत नगर का है. यहां पर एक स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है. जिसके बाद लड़की के भाई ने उन मनचलों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मनचलों ने उसकी लोहे का रॉड से जमकर पिटाई कर दी. घायल हाजी सुजान का निवासी है और उसका नाम मैकेनिक शहजाद बताया जा रहा है. मनचलों के द्वारा पिटाई के बाद शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
इस घटना के बारे में घायल शहजाद के भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन ऊर्दू मध्य विद्यालय मिन्नत नगर में पढ़ती है. रोजाना मिन्नत नगर का ही एक लड़का खुर्शीद दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता है और भंद्दे कमेंट करता है. इसी को लेकर बहन ने अपने परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद बड़े भाई शहजाद ने खुर्शीद को समझाने का प्रयास किया. लेकिन उसने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर शहजाद की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शहजाद की पिटाई करने के बाद सभी मनचले वहां से फरार हो गए. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
Next Story