भारत
प्रेम प्रसंग: लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, युवक का हुआ मर्डर
jantaserishta.com
9 May 2023 12:18 AM IST

x
भाइयों ने बुलाकर मार डाला.
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई. मामला पाहड़ा गांव का है जहां 25 साल के युवक शुभम का शव खेत में पाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक शुभम का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
कुछ महीने पहले लड़की की शादी के चलते दोनों पक्षों का थाने में राजीनामा हो चुका था. सोमवार को शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस बात की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि शुभम का गांव की एक लड़की से 8वीं क्लास से प्रेम संबंध था. लड़की की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और लड़की के घरवालों की तरफ से लड़के को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
इस वजह से दोनों पक्षों का थाने में बैठकर राजीनामा हुआ था और लड़की का भाई एक रात पहले उनके घर आया. परिजनों का आरोप है कि हमारे बेटे को धोखे से अपने साथ ले गये जिसके बाद वो पूरी रात वापस नहीं लौटा.
सुबह गांव के खेत में उसका शव मिला. परिजनों का आरोप है कि लड़की के भाइयों ने उसे मार डाला. मृतक के परिवारवालों ने लड़की के परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
वहीं हत्या की इस वारदात को लेकर तिबर थाने के एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
Tagsगुरदासपुरगुरदासपुर न्यूज़गुरदासपुर पुलिसप्रेम प्रसंगहत्याgurdaspurgurdaspur newsgurdaspur policelove affairmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





