भारत

कोतवाली से लैपटॉप चोरी का मामला, कांग्रेस नेता का भाई गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 April 2022 7:21 AM IST
कोतवाली से लैपटॉप चोरी का मामला, कांग्रेस नेता का भाई गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

खंडवा के थाना शहर कोतवाली से लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है, वहीं उसका एक भाई एनएसयूआई व कांग्रेस का नेता है। पुलिस पूछताछ में चोरी की वजह नहीं बता पाया। संदेह की बात यह है कि, आरोपी का दफ्तर उसी जगह पर है, जहां दो दिन पूर्व 7 दुकानें जली थी।

यह जानकारी कंट्रोल रुम पर प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सीएसपी ललित गठरे व टीआई बलजीतसिंह बिसेन ने दी। बताया कि, 17 अप्रैल की रात को इतवारा बाजार में आगजनी के कारण 7 दुकानें जली थी। इस घटना की जांच की मांग को लेकर दूसरे दिन 18 अप्रैल की सुबह मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली थाने पहुंचे थे। जिसमें जुनैद सीगड़ भी शामिल था। आरोपी जुनैद ने मौका देख आवक-जावक शाखा में रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला। बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आर्थिक संपन्न है आरोपी, वजह नहीं बता पाया
पुलिस के अनुसार, आरोपी जुनैद सिगड़ आर्थिक रुप से संपन्न है। जनता ट्रांसपोर्ट के नाम से उसका ट्रांसपोर्ट व्यवसाय है। इतवारा बाजार में उसका दफ्तर वहीं है जहां पर बीते दिनों आगजनी की घटना हुई थी। पुलिस पूछताछ में चोरी का कारण भी नहीं बता पाया।
लैपटॉप से कोई छेड़छाड़ नहीं की
सीएसपी ललित गठरे के मुताबिक आरोपी जुनैद ने लैपटॉप से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। लैपटॉप में पासवर्ड डला हुआ था, जिससे कि उसे ओपन करने के बाद डाटा को नुकसान नहीं पहुंचा सका। लैपटॉप चोरी के बाद उसने इतवारा बाजार में ही इसे छुपा दिया था। मामले में अन्य लोगों के मिले होने की भी आशंका है। जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story