भारत
पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
13 March 2023 9:13 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब में पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्र ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। पिछले साल पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया था। पिछले साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी। इस मामले पर केंद्र सरकार ने अब पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्र ने राज्य सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह सचिव ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्य सचिव से बात भी की।
गौरतलब है कि पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी, जिसकी अगुवाई रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने की। जांच कमेटी को रिपोर्ट पेश किए हुए 6 महीने हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस रिपोर्ट में पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर लापरवाही भरे रवैये का आरोप लगाया गया था।
गौरतलब है कि पिछले साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पंजाब के फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंस गया था। प्रधानमंत्री फिरोजपुर में रैली के लिए जा रहे थे। सुरक्षा में चूक के बाद उनकी रैली को स्थगित करना पड़ा था।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीनरेंद्र मोदीपंजाब सरकारकेंद्र सरकारपंजाब पुलिसSecurity lapse of Prime Minister Narendra ModiPrime Minister Narendra ModiPM ModiNarendra ModiPunjab GovernmentCentral GovernmentPunjab Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





