
x
फतेहपुर: फतेहपुर में बाजार गई एक किशोरी का आठ दिन पूर्व तीन लोगों ने अपहरण कर लिया गया था, जिसके साथ दुष्कर्म कर धर्मांतरण और निकाह का प्रयास किया गया। मोबाइल ट्रेस कर दिल्ली पहुंची थरियांव पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपित की गिरफ्तारी कर शुक्रवार को थाने ले आई। रविवार को अपहरण, दुष्कर्म आदि का मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी जो कक्षा 11 में पढ़ती है। नौ सितंबर को आधारकार्ड संशोधन के लिए दुकान गई थी। वापस नहीं लौटने पर तलाश की तो पता चला कि सरांय निवासी साकिब ने उसका अपहरण कर लिया है। अगले दिन थाने में मामले की शिकायत की। इसके बाद स्वाट टीम आरोपित का मोबाइल फोन लोकेशन ट्रेस करके गुरूवार को दिल्ली पहुंची और किशोरी को बरामद कर आरोपित को भी दबोच लिया। शुक्रवार को किशोरी और आरोपित को लेकर थाने पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने साकिब सहित तीन साथियों पर अपहरण कर कानपुर में तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर धर्मांतरण व निकाह करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने साकिब और उसके पिता अफसार अहमद उर्फ टिर्री सहित एक अज्ञात पर अपहरण, पाक्सो, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद किशोरी के बयान लिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





