
x
अयोध्या: अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सांसद के बेटे के खिलाफ अयोध्या की नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पीड़ित रोहित तिवारी की शिकायत पर गई है। रोहित ने अपनी शिकायत में अजीत प्रसाद पर गाड़ी से अपहरण कर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। रोहित के अनुसार, विवाद जमीन खरीदने के दौरान कमीशन को लेकर हुआ था।
रोहित ने तहरीर में बताया कि अजीत प्रसाद ने उन्हें तमंचा दिखाया और गाड़ी में बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उन्हें तहसील के पास गाड़ी रोककर एक लाख रुपये वापस लेने का वीडियो भी बनाया गया। इस घटना में अजीत प्रसाद के साथ राजू यादव, श्रीकांत राय और 10-15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों का नाम शामिल है। पीड़ित रोहित तिवारी पूराकलंदर के पलिया रिसाली गांव का रहने वाला है।
बता दें कि अजीत प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजीत प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में क्राइम नंबर 528/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने अयोध्या में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।
Tagsअयोध्याअयोध्या न्यूज़अयोध्या पुलिससांसदसांसद का बेटाअजीत प्रसादAyodhyaAyodhya NewsAyodhya PoliceMPMP's sonAjit Prasad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





