भारत
1.22 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, लालच में चला गया पैसा...जानें क्या है पूरा मामला
jantaserishta.com
14 April 2024 2:07 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पांच लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई: नवी मुंबई के एक 45 वर्षीय शक्स से विदेशी मुद्रा व्यापार (Forex Trading) के नाम पर कथित तौर पर 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन कदम ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर खारघर निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे आकर्षक रिटर्न का वादा करते हुए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने का लालच दिया. अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने नवंबर 2023 से लेकर मार्च 2024 के बीच 1.22 करोड़ रुपये का भुगतान किया.
जनवरी में, शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके विदेशी मुद्रा व्यापार खाते में मुनाफे सहित 2.54 करोड़ रुपये थे, लेकिन वह उस धनराशि को निकाल नहीं पा रहा था. आरोपी ने कन्वर्जन चार्जेज के रूप में पीड़ित से करों के रूप में 48 लाख रुपये और 17.85 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा.
हालांकि, पुलिस ने बताया कि भुगतान करने के बावजूद, शिकायतकर्ता को उसके द्वारा निवेश किया गया पैसा और कमाया हुआ लाभ नहीं मिला. अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tagsमुंबईमुंबई न्यूज़मुंबई पुलिसविदेशी मुद्रा व्यापारधोखाधड़ीMumbaiMumbai NewsMumbai PoliceForex TradingFraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





