भारत

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

jantaserishta.com
19 Oct 2026 9:24 AM IST
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
मुंबई पुलिस ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जुहू स्टेशन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, पुलिस ने जानकारी दी कि जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
उधर, राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार इस घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।"
इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात अभिनेता के घर पहुंचे। उन्होंने टाइगर श्रॉफ का हाल-चाल जाना और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरों में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टी बंधी दिखी। उनके दाहिने हाथ पर भी पट्टी लगी थी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कर रहे थे। मुलाकात के समय टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ भी वहां मौजूद थीं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई थी, जब रविवार शाम करीब करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी, जिसमें अभिनेता की जान बाल-बाल बची। हालांकि, इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें अभिनेता का ड्राइवर भी शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story