भारत

फर्जी अपहरण का मामला, परिजन के पास पहुंची नग्न तस्वीर, मामला जान पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
13 April 2024 10:11 AM IST
फर्जी अपहरण का मामला, परिजन के पास पहुंची नग्न तस्वीर, मामला जान पुलिस भी हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

घर वालों को ब्लैकमेल करने के लिए फोटो भेजी थी।
भमोरा: बरेली के भमोरा में फोन पर आई कॉल के बाद से गायब 12 वीं का छात्र संतोष कुमार दूसरे दिन पुलिस को बेहोश एवं चोटिल अवस्था में बभियाना रेलवे स्टेशन पर मिला। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में पुलिस को प्रेम प्रसंग की कहानी पता चला। संतोष के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। होश आने पर संतोष ही जानकारी देगा। उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
गांव भोलापुर के दीनानाथ राजपूत की पत्नी सोमवती ने बताया, गुरुवार रात आठ बजे उनके बेटे संतोष कुमार के पास के किसी का फोन आया। संतोष ने 12 वीं की परीक्षा दी है। फोन रिसीव करने के बाद संतोष घर से चला गया। पूरी रात बीत गई संतोष नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद था। सोमवती ने परिवार वालों को जानकारी दी। पूरी रात संतोष के चचेरे भाई वेद प्रकाश राजपूत व राजेश आदि खोजबीन में लगे रहे। दोपहर बाद उसके चचेरे भाई वेद प्रकाश के मोबाइल पर किसी ने मैसेज किया और फोटो भेजा। जिसमें संतोष के शरीर पर चोट के निशान थे और नग्न अवस्था में था।
मैसेज और फोटो देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष ट्रेनी आईपीएस ईशान सोनी ने जिससे मैसेज आया था, उस युवक को पकड़ा। बभियाना रेलवे स्टेशन से संतोष को पुलिस लेकर आई। पता चला संतोष का किसी युवती से प्रेम प्रसंग है। परिवार ने शादी करने से मना कर दिया तो अपहरण का नाटक दबाव बनाने को किया। सारी साजिश शादी करने के लिए रची गई थी और घर वालों को ब्लैकमेल करने के लिए फोटो भेजी थी।
पुलिस के आगे पोल खुल गई। पुलिस ने बेहोश संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि संतोष का इलाज जारी है और हालत में सुधार होते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फर्जी अपहरण के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story