बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट का मामला, कार्यक्रम में लहराई कांग्रेस MLA अरेस्ट की तख्तियां

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुछ लोगों ने तख्तियां लहराई और विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की। लोग गिरफ्तारी की मांग के नारे लगाने लगे। इससे सीएम गहलोत नाराज भी हो गए लेकिन बाद में मुस्कराकर बोले- सब को न्याय मिलेगा। आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह के दौरान हुआ कुछ लोगों ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को गिरफ्तार करने की मांग की। विधायक पर एईन के साथ मारपीट का मामला दर्ज है। लेकिन पुलिस ने अभी विधायक को गिरफ्तार नहीं किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





