भारत

पचीस वर्षीय युवक की हत्या मुकदमा दर्ज

Shantanu Roy
9 July 2023 4:40 PM GMT
पचीस वर्षीय युवक की हत्या मुकदमा दर्ज
x
सिद्धार्थनगर। जनपद के इटवा कस्बे में एक पॉलीक्लीनिक पर काम करने वाले पचीस वर्षीय युवक वसीउल्लाह खान का शव क्लीनिक के अंदर बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इसका शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई है। मृतक ग्राम बन्नी, थाना दुधारा व जनपद संतकबीर नगर का रहने वाला था। यह इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बुसरा पॉलीक्लीनिक पर लगभग एक वर्ष से काम करता था। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम तथा एसओजी की टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल को देखा। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रहा है। शीघ्र ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। क्लीनिक के मालिक नावेद की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story