भारत
महिला की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में युवक पर FIR, Whatsapp ग्रुप बनाया
jantaserishta.com
1 May 2023 12:50 PM IST

x
महिला ने युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
पणजी (आईएएनएस)| गोवा के पणजी में एक महिला का अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में 25 साल के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय विपिन चौरसिया के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक जीव्बा दलवी ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने एक महीने पहले उसकी बेटी का फोटो मोबाइल ले लिया और बाद में उसके फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। शिकायत में कहा गया है, उसने शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के संपर्कों का एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया और व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी बेटी की बिना कपड़ों वाली फोटो शेयर कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को बदनाम किया और उसका उत्पीड़न किया। उसके खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 354-ए, 500 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





