भारत
कांग्रेस नेता पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
17 Jan 2023 4:29 PM IST

x
जेपी नड्डा के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार शर्मा ने ललन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ललन कुमार पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक वीडियो को एडिट कर पोस्ट करने का आरोप है। वीडियो के वॉयसओवर में जेपी नड्डा के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
हजरतगंज के एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शर्मा की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, हमने जांच के लिए साइबर सेल को भी शामिल किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





