भारत

युवती ने की आत्महत्या, 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

jantaserishta.com
20 Feb 2023 9:58 AM IST
युवती ने की आत्महत्या, 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
x
महीनों की जांच के बाद मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अलीगढ़ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के विजयगढ़ थाने में पिछले साल मई में 19 वर्षीय एक युवती द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने के मामले में एक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विजयगढ़ पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), जितेंद्र कुमार ने कहा कि तीन पुलिस कर्मियों- इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है और कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कर्मियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 343 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को कथित तौर पर आकाश नाम का एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया था, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने मामला दर्ज कराया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उसे विजयगढ़ थाने के पास पकड़ लिया, लेकिन महिला ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल की इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
उसे इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
महीनों की जांच के बाद मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
आकाश के खिलाफ 28 अप्रैल 2022 को केस भी दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story