भारत
2 स्कूली छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश, शिक्षिका पर FIR दर्ज, पूरा मामला हैरान कर देगा
jantaserishta.com
17 Feb 2023 5:52 PM IST

x
टॉयलेट क्लीनर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में दो छात्राओं द्वारा बार-बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिसके बाद शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चिन्नालपट्टी पुलिस ने शिक्षक पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, चिन्नालापट्टी में नौवीं कक्षा की दो छात्राओं ने बुधवार को टॉयलेट क्लीनर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था।
उन्हें डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना से आक्रोशित छात्राओं के परिजनों ने चिन्नालापट्टी थाने के सामने धरना दिया। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक वी. भास्करन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
दोनों लड़कियों के परिजनों ने दावा किया कि स्कूल में एक शिक्षका द्वारा उनका अपमान किए जाने के बाद लड़कियों ने इतना बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने उनसे शिकायत की थी कि शिक्षिका प्रेमलता नियमित रूप से उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक, डिंडीगुल, वी. भास्करन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शिक्षका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि महिला फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसशिक्षिकाडिंडीगुलआत्महत्याआत्महत्या प्रयासtamilnadutamilnadu newstamilnadu policeteacherdindigulsuicideattempted suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





