भारत
उत्तराखंड में मिड डे मील के बजट में गबन करने वाले पर केस दर्ज
jantaserishta.com
15 May 2023 1:22 PM IST

x
हरिद्वार (आईएएनएस)| उत्तराखंड में हरिद्वार के प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में गबन के आरोप पर मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। पूर्व प्रधानाध्यापक केशव दत्त शर्मा ने मिड डे मील (एमडीएम) के बजट में से 76 हजार रुपये अपने निजी खर्च के लिए निकाल लिए थे। अपर राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मुकुल सती ने लालढांग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले और शिक्षा व्यवस्था से लेकर मिड डे मील की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई, वहीं प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में गबन के आरोप पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई।
अपर राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान डा. मुकुल सती ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गबन के आरोप में अध्यापक केशव दत्त शर्मा के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल शासन आदेश का पालन करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि, शासन का सख्त आदेश है कि एमडीएम में गबन या अन्य गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जिसके पालन में अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़मिड डे मील बजटगबनuttarakhanduttarakhand newsmid day meal budgetembezzlement
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





