भारत
छात्रा की हत्या के आरोप में प्रधानाध्यापक पर FIR, पिता बोले- बहाने से जल्दी स्कूल आने के लिए कहा
jantaserishta.com
28 May 2023 9:21 AM IST

x
लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
अयोध्या (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो कर्मचारियों के खिलाफ संस्थान परिसर में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। स्कूल के परिसर में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने के बाद शनिवार को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
छात्रा के पिता के अनुसार, गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद प्रधानाध्यापक ने उसकी बेटी को काउंसलिंग सत्र के बहाने शुक्रवार को जल्दी स्कूल आने के लिए कहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9.50 बजे, स्कूल के अधिकारियों ने छात्रा के पिता को यह कहते हुए अस्पताल बुलाया कि वह झूले से गिरकर घायल हो गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह इमारत से गिर गई थी।
अधिकारी ने कहा, जब वह अस्पताल पहुंचे तो छात्रा के पिता को बताया गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा,26 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे, स्कूल के प्रधानाचार्य ने साजिश के तहत मेरी बेटी को स्कूल बुलाया, जबकि गर्मी की छुट्टी के लिए स्कूल बंद था। वहां मौजूद दो शिक्षकों ने मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर उसे स्कूल की छत से फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महानिरीक्षक (अयोध्या), प्रवीण कुमार ने कहा, छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर, कैंट पुलिस स्टेशन में स्कूल के मैनेजर, प्रिंसिपल और स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आईजी ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पीड़िता का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने कहा, आशंका के आधार पर खेल शिक्षक को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।
Tagsअयोध्याअयोध्या न्यूज़अयोध्या पुलिसछात्रा की हत्याहत्याAyodhyaAyodhya NewsAyodhya Policemurder of girl studentmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





