कोतवाली थाने में पुलिसवालों पर केस दर्ज, पिता ने दिया ये बयान, जानिए पूरा मामला

मुंगेर गोलीकांड में मृतक युवक अनुराग पोद्दार के पिता के बयान पर पुलिसवालों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है. पिता ने पुलिसवालों पर हत्या आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से बेटे की मौत हुई थी.
कोतवाली थाने में विसर्जन के दौरान लाठी चलाने के आरोप में 20 से 25 पुलिसकर्मियों पर एसएचओ के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. यहां मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर बवाल हुआ था. गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया था.
डीआईजी मनु महाराज के मुताबिक, 29 अक्टूबर को आगजनी और तोड़फोड़ के संबंध में 5 एफआईआर दर्ज की गईं. कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर जांच चल रही है. हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं.
गौरलतब है कि 26 अक्टूबर की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली चली थी, जिसमें अनुराग पोद्दार की मौत हो गई थी. इसके साथ ही छह अन्य लोग घायल हो गए थे. इसके बाद 29 अक्टूबर को इस घटना के विरोध में फिर बवाल हो गया. आक्रोशित लोगों ने एसपी-डीएम को हटाने की मांग को लेकर थाने में आग लगा दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





