भारत

सांप को मारने के आरोप में शख्स पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
10 Jan 2023 3:37 PM IST
सांप को मारने के आरोप में शख्स पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला
x
बागपत (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बागपत में सांप को मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव में हुई इस घटना के संबंध में एक वन रक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी स्वालीन फरार है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना रविवार रात की है और वन विभाग को इसकी सूचना सोमवार को मिली।
ग्रामीणों के अनुसार, राम शरण नाम के एक ग्रामीण के घर से सांप निकला और स्वालीन ने वहां आकर उसे मार डाला।
मंडल वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ ने बताया कि सांप को मारने के आरोप में स्वालीन के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
रिपोटरें में कहा गया है कि सांप को किसी भारी वस्तु के नीचे कुचला गया था।
सेठ ने कहा कि पोस्टमॉर्टम जांच से मौत के सही कारण का पता चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story