भारत

वेलेंटाइन वीक में प्रेमी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, लव स्टोरी का अंत

jantaserishta.com
11 Feb 2022 9:42 AM IST
वेलेंटाइन वीक में प्रेमी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, लव स्टोरी का अंत
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बेतिया: बिहार के बेतिया में एक प्रेम प्रसंग पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों के बीच बेहद गहरा प्रेम था और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे. लेकिन वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमिका ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी. यह प्रेम कहानी बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव की है.

बताया जा रहा है कि प्रेमी वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही लड़की की भी जमकर पिटाई की गई. लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. उसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि प्रेमिका ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा अब इस मामले की जांच चल रही है. उधर, लड़की के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने लड़के पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस दर्ज करा दिया है. लड़की के पिता सनाउल्लाह खान ने बताया कि रात में लड़की एक कमरे में थी. थोड़ी देर बाद हमने देखा कि वो पंखे से लटक चुकी थी.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार के मुताबिक आरोपी लड़का भी उसी गांव का है, जिस गांव की लड़की है. अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद पता चलेगा कि उसने आत्महत्या है या परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है. पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शाहिद हुसैन नाम के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story