भारत
साथी छात्र के यौन उत्पीड़न पर पांच छात्रों के खिलाफ केस दर्ज
jantaserishta.com
21 Oct 2022 2:42 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के राजकोट में एक विश्वविद्यालय में एक छात्र का यौन उत्पीड़न करने के मामले पांच अन्य छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय पीड़ित छात्र के साथ उसके साथी छात्रों ने एक माह में कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और धमकी दी। पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुवाड़वा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच पांच छात्रों ने पीड़ित के साथ यौनाचार किया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक छात्रावास के कमरे में उसे जबरदस्ती बंद कर देते थे, उसका नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। उन्होंने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़ित छात्र के गुप्तांग में कोई वस्तु भी डाल दी।
एक वीडियो क्लिप में आरोपी पीड़ित छात्र तीन विकल्प देते हुए यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि या तो वह अपने निजी अंगों को काट ले या मर जाए या हॉस्टल से कूदकर जान दे दे।
एक पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





