भारत

पांच पुलिसकर्मियों पर राजस्व अधिकारी से लूट का मामला दर्ज, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Dec 2022 10:30 AM IST
पांच पुलिसकर्मियों पर राजस्व अधिकारी से लूट का मामला दर्ज, मचा हड़कंप
x
जानें पूरा मामला।
अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| एक राजस्व अधिकारी से 10 हजार रुपये लूटने और उसकी बहन पर हमला करने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एक पुलिस इंस्पेक्टर और उसके चार अधीनस्थों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह 18 जून को कार्यालय के लिए तैयार हो रहा था।
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, पुलिस मेरे घर में घुसी और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। जब मेरी बहन ने हस्तक्षेप किया, तो पुलिस वालों ने उसे पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मुझसे 10 हजार रुपए लूट लिया।
उन्होंने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
परेशान होकर अदालत का रुख किया, तो अंबेडकर नगर के बेवाना पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसएचओ बेवना वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तत्कालीन इंस्पेक्टर पंडित तिवारी, सब इंस्पेक्टर सुदामा यादव, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, धीरज कुमार, प्रदीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिंह ने कहा कि एक सर्कल ऑफिसर रैंक का अधिकारी मामले की जांच कर रहा है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story