भारत

कलेक्टर, एसपी और एसडीएम पर केस दर्ज...शख्स ने लगाया ये गंभीर आरोप

Admin2
20 Feb 2021 3:37 PM IST
कलेक्टर, एसपी और एसडीएम पर केस दर्ज...शख्स ने लगाया ये गंभीर आरोप
x
बड़ा मामला

बिहार में गलत तरीके से भूमि के दाखिल खारिज करने के आरोप में मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के हरपुर कपरफोड़ा निवासी धीरज कुमार ने विशेष निगरानी कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।

इसमें उन्होंने सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अनिल कुमार, पुपरी के एसडीओ नवीन कुमार, सब रजिस्ट्रार आसित कुमार व पुपरी के मजरा निवासी धर्मशीला देवी समेत 12 लोगों को नामजद किया है। वादी श्री कुमार ने पुपरी स्थित ननिहाल की जमीन का गलत तरीके से दाखिल खारिज करने का आरोप लगाया है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की है।

Next Story