भारत

डॉक्टर को धमकाने के आरोप में बीजेपी नेता पर केस दर्ज

jantaserishta.com
1 Nov 2022 11:06 AM IST
डॉक्टर को धमकाने के आरोप में बीजेपी नेता पर केस दर्ज
x
शाहजहांपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को धमकाने और उस पर बंदूक तानने के आरोप में भाजपा के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को डॉक्टर करण गुप्ता सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द की शिकायत लेकर अंशुल अग्निहोत्री अस्पताल पहुंचे। उनको ईसीजी के लिए भेजा गया।
शुरुआती जांच में पता चला कि इस दौरान भाजपा की महानगर यूनिट के उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे।
एएसपी ने कहा कि बाजपेयी ने कथित तौर पर डॉक्टर की गर्दन पकड़ ली, उसके साथ मारपीट की और बंदूक भी तान दी।
हालांकि भाजपा नेता ने कहा कि मरीज के उसे अस्पताल बुलाया था, क्योंकि उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story