भारत
काग्रेंस विधायक को गोली मारने के बयान पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज
jantaserishta.com
14 Nov 2022 10:42 AM IST

x
कलाबुरगी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के कलाबुरगी जिले में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे को गोली मारने की बात कहने के आरोप में एक भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। केपीसीसी में सोशल मीडिया के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे खड़गे की शिकायत पर भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खड़गे ने कहा था कि निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी भाजपा नेता कहीं भी जाने में सक्षम नहीं है।
इसके जवाब में राठौड़ ने कहा, "अगर आप (प्रियांक खड़गे) हमें एके-47 से गोली मारेंगे तो हम मरने के लिए और आपको भी गोली मारने के लिए तैयार हैं। "
कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ब्रम्हपुरा पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और राठौड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।
कलबुर्गी जिले में जनता पर खड़गे परिवार का काफी प्रभाव है। हालांकि बीजेपी पिछले संसदीय चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को हराकर उन्हें झटका देने में कामयाब रही थी। बाद में खड़गे राज्यसभा के लिए चुने गए।
सत्तारूढ़ भाजपा भी जिले में समान रूप से प्रभावशाली है, क्योंकि पार्टी को शक्तिशाली लिंगायतों का समर्थन प्राप्त है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





