भारत
धर्म परिवर्तन के मामले में बाबा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
jantaserishta.com
22 Sept 2025 5:31 PM IST

x
स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है.
इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की खजराना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई छिंदवाड़ा की एक महिला की शिकायत पर की गई। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक बाबा के पास गई थी। बाबा और उसके साथी ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने धमकी दी। इसके बाद भी उसने धर्म नहीं बदला तो परेशान करने लगे।
महिला ने बताया कि आरोपी कहते थे कि 'हमारे धर्म में आ जाओ, काफी फायदा होगा। पैसा भी मिलता रहता है, कोई परेशानी नहीं होगी।" आरोपी बाबा ने उसे बार-बार फोन कर मुलाकात के लिए बुलाया। पीड़िता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खजराना पुलिस ने तत्काल मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बाबा और उसका साथी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है या यह उसका व्यक्तिगत कृत्य है।
बाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी बाबा ने कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है, इसकी भी जांच की जाएगी। इसके लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति दबाव, लालच या धमकी के जरिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





