भारत
गूंजा हैप्पी बर्थ डे...जेल में जन्मदिन मनाने को लेकर 5 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज
jantaserishta.com
19 Jan 2023 11:05 AM IST

x
सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं।
रामनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रामनगर जिले में जेल में जन्मदिन मनाने और जेल के अंदर अवैध रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर पांच कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रामनगर जिला कारागार में उपद्रवी किरण उर्फ तमते ने 14 जनवरी को जन्मदिन मनाया था।
आरोपी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और रामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष बाबू ने जेल का दौरा कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेल से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी ने इस संबंध में जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर एडीजीपी (जेल) को भी रिपोर्ट दी थी।
इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





