भारत

9 घंटे तक ट्रैफिक जाम करने पर 300 अज्ञात वकीलों पर मामला दर्ज

jantaserishta.com
2 Jan 2023 10:26 AM IST
9 घंटे तक ट्रैफिक जाम करने पर 300 अज्ञात वकीलों पर मामला दर्ज
x
कई घंटे तक एंबुलेंस समेत राहगीर सड़क पर फंसे रहे।
लखनऊ (आईएएनएस)| लगभग 300 अज्ञात वकीलों पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने और नौ घंटे से अधिक समय तक पुलिस स्टेशन का घेराव करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को कहा कि वकील उस घटना का विरोध कर रहे थे, जिसमें दो सब इंस्पेक्टरों ने एक वकील को हिरासत में लिया था और उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण, राहुल राज ने कहा कि अज्ञात अधिवक्ताओं पर दंगा करने, गलत तरीके से रास्ता रोकने, शांति भंग करने और अन्य प्रासंगिक आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कई घंटे तक एंबुलेंस समेत राहगीर सड़क पर फंसे रहे।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सब इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने और एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे अधिवक्ताओं को समझाबुझाकर शांत किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story