
x
केस
LOUCKNOW लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दक्षिण जोन में एक 21 वर्षीय युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में पीजीआई थाना क्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी साउथ जोन अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 21 वर्षीय बेटी को इरशाद अली नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों और परिजनों के बयान के आधार पर पीजीआई थाने में कुल 22 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और युवती की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संवेदनशील है, इसलिए सभी पहलुओं—परिवारिक विवाद, संपर्क नेटवर्क और संभावित स्थानों—की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Tagsलखनऊपीजीआई थाना21 वर्षीय युवतीइरशाद अलीअपहरण मामला22 लोगों पर केसDCP अमित कुमार आनंददक्षिण जोन पुलिसउत्तर प्रदेश क्राइमयुवती बरामदगी जांचLucknowPGI police station21-year-old girlIrshad Alikidnapping casecase against 22 peopleDCP Amit Kumar AnandSouth Zone PoliceUttar Pradesh Crimeinvestigation into girl recovery
Next Story





