भारत
महिला विधायक को गाली देने पर भाजपा के 8 कार्यकर्ताओं पर केस, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
jantaserishta.com
6 Jun 2023 4:22 PM IST

x
बिजली के झटके के कारण एक लाइनमैन की मौत के बाद दौरा कर रही थीं।
रायचूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| रायचूर जिले की देवदुर्गा विधानसभा क्षेत्र से जद(एस) विधायक करियम्मा जी. नायक से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में भाजपा के आठ कार्यकर्तार्ओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक देवदुर्गा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। भाजपा कार्यकर्तार्ओं पर विधायक करियम्मा पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप है, जब वह बिजली के झटके के कारण एक लाइनमैन की मौत के बाद अरकेरा तालुक में अलदमरदा टांडा का दौरा कर रही थीं।
भाजपा कार्यकर्तार्ओं का आरोप है कि विधायक करियम्मा काफी देर से मौके पर पहुंचीं। 28 वर्षीय विरुपाक्ष की चार जून को करंट लगने से मौत हो गई थी। बिजली सप्लाई में आए उतार-चढ़ाव को ठीक करने के लिए वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जब करियम्मा मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गालियां दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने वीडियो एकत्र कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसकर्नाटक बीजेपीमहिला विधायकKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceKarnataka BJPWomen MLA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





