भारत

एसटीपी के पानी से साफ होंगी कार

jantaserishta.com
23 March 2023 10:32 AM IST
एसटीपी के पानी से साफ होंगी कार
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में चार ऑटोमैटिक वाशिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। ये चारो नोएडा के चार एसटीपी प्लांट में लगाए जाएंगे। इसमें कार धोने के लिए सीवरेज ट्रिटमैंट के जरिए ट्रीट किए गए पानी का प्रयोग होगा। 22 मार्च तक कंपनियां इसके लिए आवेदन कर सकती थीं। हालांकि इसकी प्री बिड बैठक में पांच कंपनियां आई थीं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने 31 मार्च तक कंपनी के चयन कर निर्माण करने का निर्देश दिया है। ये ऑटोमैटिक वाशिंग सिस्टम लगाने वाली कंपनी ही इसका डिजाइन तैयार करेंगी, इसे बनाएंगी और संचालन करने के साथ खर्चा भी स्वयं उठाएंगी। इसलिए कंपनी ही तय करेगी कि यहां कार धोने का चार्ज क्या होगा।
कंपनी को पानी एसटीपी से लेना होगा। ये प्लांट सेक्टर-50, 54 , 123 और 168 में लगाए जाएंगे। खास बात ये है कि यहां किसी मैन पावर की आवश्यकता नहीं होगी। कार चालक को सिर्फ टोकन लेना होगा। टोकन डालते ही कार वाशिंग लेन में ले जाने होगी। यहां कार धुलाई के साथ मोपिंग होगी।
नोएडा जीरो डिस्चार्ज सिटी है। यहां सीवरेज पानी को शोधित करके उपयोग में लाया जा रहा है। इस पानी का प्रयोग कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए किया जाता है। यहां पार्क और ग्रीन बेल्ट में होने वाली सिंचाई में, इसके अलावा सड़कों और बाजार में साफ-सफाई और धुलाई में एसटीपी पानी का प्रयोग हो रहा है। अब कार वाशिंग में भी इसका प्रयोग होगा। वर्तमान में रोजाना 135 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) भूजल दोहन रोकने में शोधित जल का इस्तेमाल नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। अन्य एसटीपी से 236 एमएलडी पानी को शोधित कर निकाला जा रहा है। दो नये एसटीपी संचालित होने से अब प्राधिकरण की शोधित जल निकालने की क्षमता 411 एमएलडी हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story